शनिवार, २१ नवम्बर २००९
अनमोल रिश्ता

पिता संतति का सम्बन्ध है जो ,
पानी - पेड़ में अनुबंध है वो ।
जनक - संतान में सम्बन्ध है जो ,
पालक - आश्रयी का करबंध है वो ।
जीवन उत्पत्ति की करताल है ,
सयमेव झंकृत ताल है ।
आदर और स्नेह का मध्यस्थ है,
अन्य संबंधो से तटस्थ है ।
वो तो है भवजीवन के आरम्भ
का शंखनाद ,
पोषक और पिपासु के
मध्य का अनुनाद ।
संगीत और संगति के
मध्य की लय है ,
आशा और अनुरोध
का विलय है
- केशव जांगिड (कवि और लेखक )
(बालसाहित्य बाल क्लब से पुरुस्कृत - २००८)

ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है अपने विचारों की अभिव्यक्ति के साथ साथ अन्य सभी के भी विचार जाने..!!!लिखते रहिये और पढ़ते रहिये....
जवाब देंहटाएं"पिता संतति का सम्बन्ध है जो..."
जवाब देंहटाएंबिलकुल सच कहा है. आपका स्वागत है.
- सुलभ
thanks
जवाब देंहटाएं