सोमवार, 13 सितंबर 2010

हिंदी की पुण्यतिथि कार्यक्रम

नमस्कार , कल बड़ा ही पावन दिन है । कल हम हिंदी की पुण्यतिथि मन रहे है । हमारे बाल क्लब और पत्रिका के आफिस मे भी कई कार्यक्रम आयोजिन हो रहे है । आप भी हिंदी की शोक सभा मे आ सकते है .इसके लिए कोई शुल्क नहीं होगा । लेकिन आपका वास्ता ऐसे वर्ग से होने चाहिए , जो हिंदी के नाम पर खाते हो और अग्रेजी के गुण गाते हो । अगर आप उस वर्ग से है तो आपको हिंदी की तस्वीर पर आसू बहाने का भी सोभाग्य मिलेगा । ऐसे युवा भी इस सम्मलेन मे आमंत्रित होंगे जो एफ. एम .की भाषा को पूरी तरह अग्रेजी करने के पक्ष मे है ।
अगर आप अन्य भाषाओं मे के हिमायती है और चाहते है की हिंदी को राज भाषा का दर्जा ना मिले ,आप सादर आमंत्रित है । संपर्क करे ... केशव जांगिड .... (आप जैसा ही हिंदी का हत्यारा )
फोन :९२१०५००१६३ , स्थान : हिंदी आबरू केंद्र ,न्यू डेल्ही